प्रगति पंथ
-प्रोफेसर श्यामलाल उपाध्यायजगत सदा सुनने को प्रस्तुत
रहता है, आदेश ।
कहीं आपमें क्षमता ऐसी
दे सकते, निर्देश ।।
जन केवल दो में विभक्त हैं
अच्छे, बुरे नहीं होते ।
एक सदा पथदर्शक होते
अन्य कहीं पीछे चलते ।।
यही विश्व के क्रम में चलता
आगे बढ़ जाने की चाह ।
संयम कहीं दिखाता उनको
बस, चलने की सच्ची राह ।।
-नियति निसर्ग
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें